क्या अल्जाइमर को रोका जा सकता है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर

अल्जाइमर रोग के चरण कौन – कौन से होते है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
September 9, 2022
भूलने की बीमारी का नाम, लक्षण, इलाज – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
September 19, 2022
Show all

क्या अल्जाइमर को रोका जा सकता है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर

अल्जाइमर रोग एक मस्तिष्क विकार है जो धीरे-धीरे यादाश्त को नष्ट कर देता है, साथ ही सबसे बुनियादी कामों को करने की क्षमता को भी नष्ट कर देता है। अल्जाइमर रोग वाले लोगों में लगातार व्यवहार और लक्षण दीखते हैं जो समय के साथ खराब हो जाते हैं। लोग इस बीमारी से अपने आप को बचा के रखने की पूरी कोशिश करते है। कई चीजें हैं जैसे की स्वस्थ का ध्यान रखना, खान-पान सही करना। कुछ सवाल है जैसे की यह बीमारी कुछ लोगों को क्यों प्रभावित करती है लेकिन दूसरों को नहीं, समय के साथ यह क्यों बिगड़ती जाती है, या इसका इलाज कैसे किया जाता इस बीमारी के होने का सटीक कारण हर मरीजके लिए अलग होता है।

क्या अल्जाइमर को रोका जा सकता है? - डॉ. नवीन तिवारी - एशियन न्यूरो सेंटर

हम देखते है अल्जाइमर के कुछ आम लक्षण क्या क्या है: –

रोग के चरण के आधार पर लक्षण भिन्न होते हैं। अल्जाइमर से पीड़ित लोगों को अक्सर आखिरी के चरणों में बात करने, हिलने-डुलने या अपने आसपास क्या हो रहा है, इसका जवाब देने में काफी कठिनाई होती है |

  • घर के लोगों को भूल जाना |
  • दवा खाना भूल जाना |
  • घर का रास्ता भूल जाना |
  • रोज़ के काम करने में कठिनाई |
  • अपने बारे में कुछ चीज़े भूल जाना |

भूलने की बीमारी के कई चरण होते हैं, जैसे अल्जाइमर। डॉक्टरों के अनुसार, ज़्यादातर लोग जो इस बीमारी का शिकार है वो इसे हल्के में लेते हैं और केवल तभी डॉक्टर को दिखते है जब बीमारी बढ़ चुकी होती है। अल्जाइमर सबसे अधिक डरा देने वाली बीमारियों में से एक है।

क्या अल्जाइमर को रोका जा सकता है?

चूंकि अल्जाइमर रोग का सटीक कारण हर मरीजके लिए अलग अलग होता है, इसलिए स्वस्थ जीवन शैली, खान-पान में सुधार, समय से सोना या जागना, योग करना आपके जोखिम को थोड़ा कम करने में मदद कर सकती है। सिर की चोट अल्जाइमर रोग का एक महत्वपूर्ण कारण है। इसके साथ ही बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, डाईबेटिस और नए रहन-सहन की आदतों का प्रमुख योगदान है।

अल्जाइमर को रोका जा सकता है और अल्जाइमर से संबंधित अधिक भी जानकारी के लिए आप एशियन न्यूरो सेंटर पर सम्पर्क करे |

डॉ नवीन तिवारी

डायरेक्टर & कंसल्टिंग न्यूरोलोजिस्ट
एशियन न्यूरो सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *