क्या पार्किंसंस रोग गंभीर है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर

क्या पार्किंसंस रोग ठीक हो सकता है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
March 14, 2023
Neurological Disorders in Children, Symptoms, Treatment – Asian Neuro Centre
March 28, 2023
Show all

क्या पार्किंसंस रोग गंभीर है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर

पार्किंसंस रोग | Parkinson disease

पार्किंसंस रोग एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल विकार है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। यह एक बढ़ने वाली समस्या है जो कई प्रकार के लक्षण पैदा कर सकता है, जिसमें झटके, कठोरता, और धीमी गति की समस्याएं शामिल हैं।

पार्किंसंस रोग के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। उपचार में आमतौर पर लक्षणों को काम करने में मदद करने के लिए दवाएं, गति बनाए रखने में मदद करने के लिए कुछ थेरेपी करवाई जा सकती है, और जीवन में मदद करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय शामिल हैं।

उपचार इसको बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। पार्किंसंस रोग के साथ रहना मुश्किल हो सकता है, और विकार वाले लोगों के लिए उचित देखभाल प्राप्त करना ज़रूरी है।

क्या पार्किंसंस रोग गंभीर है? - डॉ. नवीन तिवारी - एशियन न्यूरो सेंटर

क्या पार्किंसंस रोग गंभीर है? | Is Parkinson’s Disease Serious?

पार्किंसन बीमारी गंभीर है लेकिन जानलेवा नहीं है। अगर इसका इलाज सही ढंग से किया जाए तो तोह इस बीमारी में आराम मिल सकता है। पार्किंसन के लक्षण खतरनाक हो सकते है जिसके कारण आपको रोज़ के काम करने में दिक्कत आ सकती है।

इन लक्षणों का किसी व्यक्ति के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है और इसे मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। डॉक्टर आपको कुछ दवायें खाने की सलाह देते है जिसकी वजह से इस बीमारी के लक्षण काम हो सकते है।

इस बीमारी में कई तरह की थेरपीस लेने से आपको आराम मिल सकता है। यदि आप या आपका कोई जानने वाला पार्किंसंस रोग के लक्षणों का अनुभव कर रहा है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, ये लक्षण और अधिक गंभीर हो सकते हैं और किसी व्यक्ति की रोज़ के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि कपड़े पहनना, खाना और चलना।

पार्किंसंस रोग सीधे तौर पर लोगों की मृत्यु का कारण नहीं बनता है, लेकिन यह स्थिति शरीर पर बहुत दबाव डाल सकती है, और कुछ लोगों को गंभीर संक्रमण का सामना करना पद सकता है। लेकिन उपचार के बाद लोग अपने जीवन को अपने हिसाब से जी सकते है।

डॉ नवीन तिवारी

डायरेक्टर & कंसल्टिंग न्यूरोलोजिस्ट
एशियन न्यूरो सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *