अटैक्सिया क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर

अल्झाइमर होने के बाद क्या क्या होता है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
September 23, 2022
अटैक्सिआ का मुख्य कारण क्या है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
October 4, 2022

अटैक्सिया क्या है? | What is Ataxia?

अटैक्सिया एक ऐसी बीमारी है जिसमे इंसान चाहते हुए भी किसी काम करने में असफल होता है। ये स्थिति मांसपेशियों में नियत्रंण न होने की वजह से पैदा होती है। चलना, बोलना, निगलना, लिखना, पढ़ना, और अन्य कार्यों को करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ये समस्या केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) में दिक्कत या फिर किसी वजह से नुकसान पहुंचने से होती है। मोटर कंट्रोल न होने के कारण आदमी अपने वश में नहीं रहता है और चाहते हुए भी रोज़ के आसान काम नहीं कर पाता है। आर्थोपेडिक चोटों के कारण भी अटैक्सिया गठिया या मांसपेशियों के चोट से दर्द की समस्या हो सकती है।

अटैक्सिया क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज - एशियन न्यूरो सेंटर

अटैक्सिया के कारण | Cause of Ataxia

अटैक्सिया होने के कई कारण हो सकते है| सामान्य कारणों में यह शामिल है:

  • ज़्यादा समय तक शराब के सेवन से अटैक्सिआ हो सकता है। यदि शराब के सेवन पे रोक लगा दी जाए तो अटैक्सिआ में सुधार हो सकता है।
  • कुछ दवाओं के करण भी अटैक्सिआ होने की सम्भावना होती है।
  • पर्याप्त विटामिन न मिलने से अटैक्सिआ हो सकता है।
  • मस्तिष्क संबंधी विकार अटैक्सिआ का कारण बन सकता है।

अटैक्सिया के लक्षण | Symptoms of Ataxia

अटैक्सिया समय के साथ विकसित हो सकता है। गतिभंग कई न्यूरोलॉजिकल विकारों का संकेत है और इसका कारण बन सकता है:

  • अस्थिर रूप से चलना या पैरों को चौड़ा करके चलना
  • खराब संतुलन
  • रोज़ के कामो को करने में कठिनाई, जैसे कि खाना, लिखना या शर्ट का बटन लगाना
  • आँखों का आगे पीछे हिलना |
  • निगलने में कठिनाई |

अटैक्सिया का इलाज | Treatment of Ataxia

अटैक्सिया के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। लेकिन इसके लक्षणों को काम करने से अटैक्सिया में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

  • कुछ थेरेपी होती है जो आपको बोलने चलने में मदद करता है जिनसे रोगी को आराम मिल सकता है |
  • आपका डॉक्टर आपको इसके लक्षणों को काम करने की दवा भी दे सकता है|

 

डॉ नवीन तिवारी

डायरेक्टर & कंसल्टिंग न्यूरोलोजिस्ट
एशियन न्यूरो सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *