ब्रेन एन्यूरिज्म, कारण, लक्षण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर

अटैक्सिआ तेलंगिएक्टेसिअ इनहेरिटेंस क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज
October 11, 2022
गिलैन-बारे सिंड्रोम क्या है?, लक्षण, कारण, इलाज - एशियन न्यूरो सेंटर
गिलैन-बारे सिंड्रोम क्या है?, लक्षण, कारण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर
October 19, 2022
Show all

ब्रेन एन्यूरिज्म, कारण, लक्षण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर

ब्रेन एन्यूरिज्म क्या है | What is Brain Aneurysm

ब्रेन एन्यूरिज्म (मस्तिष्क धमनीविस्फार), मस्तिष्क से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसमें मस्तिष्क की धमनी का कोई हिस्सा फूल जाता है और उस फूले हुए हिस्से में खून जमा होने लगता है|

धमनी में फूला हुआ है हिस्सा बाहर की तरफ से गाँठ या फफोले की तरह दिखाई देता है| मस्तिष्क धमनीविस्फार, मस्तिष्क में या उसके आसपास धमनी यानि ब्लड वेसल के कमजोर क्षेत्र में बनता है|

मस्तिष्क हमारे शरीर का वह अंग है जो कि शरीर के सभी अंगों को नियंत्रण में रखता है| सबसे खास अंग यानी मस्तिष्क में आई थोड़ी सी भी समस्या काफी भारी पड़ सकती है| जब रक्त इस गांठ में जाता है, तो धमनीविस्फार और भी अधिक खिंच जाता है।

ब्रेन एन्यूरिज्म का कारण | Cause of Brain Aneurysm

यह स्पष्ट नहीं है कि मस्तिष्क धमनीविस्फार क्यों बनता है। डॉक्टर्स का मानना ​​​​है कि कुछ कारण ब्लड वेसल्स को परेशान और कमजोर करते हैं:

  • धूम्रपान
  • रक्त संक्रमण
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • मस्तिष्क में चोट

ब्रेन एन्यूरिज्म, कारण, लक्षण, इलाज - एशियन न्यूरो सेंटर

ब्रेन एन्यूरिज्म के लक्षण | Symptoms of Brain Aneurysm

मस्तिष्क धमनीविस्फार के लक्षणों को जानने के लिए आगे पढ़े| इसके कुछ आम लक्षणों में से शामिल हैं:

  • दीखाई देने में समस्या, जैसे दृष्टि की हानि या दोहरी दृष्टि |
  • आपकी आंख के ऊपर या आसपास दर्द |
  • आपके चेहरे का एक तरफ सुन् हो जाना या कमजोरी महसूस होना |
  • बोलने में कठिनाई |
  • सिर दर्द |
  • संतुलन का नुकसान |
  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई |
  • बीमार महसूस होना |
  • गर्दन में दर्द होना |

ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज | Brain Aneurysm Treatment

मस्तिष्क धमनीविस्फार का इलाज उसके लक्षणों के आधार पर किआ जाता है| उपचार में रक्त को धमनीविस्फार में प्रवेश करने से रोकने और धमनीविस्फार पर रक्त के प्रवाह को मोड़ने के विभिन्न तरीके शामिल हैं।

  • दवाएं: अगर इस बीमारी के लक्षण इतने गंभीर नहीं है तो आपके डॉक्टर कुछ दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं|
  • सर्जरी: यदि रोगी को दवाओं से आराम नहीं मिलता है और रोगी के लक्षण ज़्यादा गंभीर हैं तो उनको डॉक्टर सर्जरी करवाने की सलाह दे सकते हैं| सर्जरी, मस्तिष्क धमनीविस्फार के प्रकार पर बभी निर्भर करती है| इसके हर प्रकार के लिए अलग तरह का उपचार होता है|

 

डॉ नवीन तिवारी

डायरेक्टर & कंसल्टिंग न्यूरोलोजिस्ट
एशियन न्यूरो सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *