गर्दन घुमाने में अगर चक्कर आये तो हो सकता हैं पोजिशनल वर्टिगो – डॉ. नवीन तिवारी

साइटिका का सबसे अच्छा इलाज इंदौर में | Best Treatment for Sciatica in Indore
March 26, 2022
लेटते या सोते समय चक्कर आये तो हो जाएं सावधान, ये पोजीशनल वर्टीगो BPPV हो सकता है – डॉ. नवीन तिवारी
April 4, 2022

चक्कर आने की समस्या एक तरह की गंभीर समस्या होती है जो व्यक्ति के संतुलन को बिगाड़ सकती है। यह बीमारी कई तरह से शरीर के संतुलन को बिगाड़ती है। कई बार लोगो में गर्दन घुमाने पर चक्कर आने की समस्या भी पाई जाती है जिसका एक मुख्य कारण पोजिशनल वर्टिगो हो सकता है। पोजीशन वर्टिगो की बीमारी में सर में चक्कर आने की समस्या रहती है जो की एक गंभीर समस्या होती है। अगर वर्टिगो का सही समय पर इलाज नहीं किया जाये तो यह अन्य गंभीर समस्याओ का कारण भी बन सकती है।

पोजिशनल वर्टिगो के लक्षण | Symptoms of Positional Vertigo

अगर पोजिशनल वर्टिगो के लक्षणों की बात की जाये तो वह कुछ इस प्रकार है: –

  • संतुलन की समस्या
  • बार बार चक्कर आना
  • मोशन सिकनेस की भावना का उत्पन्न होना
  • जी मिचलना
  • उल्टी का मन होना या उल्टी आना
  • कान का सुन्न होना

गर्दन घुमाने में अगर चक्कर आये तो हो सकता हैं पोजिशनल वर्टिगो - डॉ. नवीन तिवारी

पोजिशनल वर्टिगो के कारण | Causes of Positional Vertigo

अगर आप पोजिशनल वर्टिगो के कारणों के बारे में जानना चाहते हो तो वह कुछ इस प्रकार है: – 

  • सामान्य तौर पर वर्टिगो की बीमारी कान में असंतुलन की वजह से होती है और यही वजह हैं कि वर्टिगो की बीमारी से जुड़े मुख्य कारण कान से सम्बंधित समस्याएं ही होती है।
  • बीपीपीवी को चक्कर आने का सबसे मुख्य कारण माना जाता है। यह छोटे क्रिस्टर के मुक्त होकर कान की आंतरिक नालियों में तैरने के कारण होता है।
  • लैब्रिंथिनाइटिस को भी पोजिशनल वर्टिगो का एक मुख्य कारण माना जाता है आंतरिक कान लिब्रिन्थ में सूजन आ जाती है।
  • कई बार आंतरिक कान में तरल पदार्थ के निर्माण के कारण भी पोजिशनल वर्टिगो की समस्या पैदा होती है जो मुख्य रूप से 40 से 80 साल के लोगो में देखि जाती है।
  • इसके अलावा कई बार डायबटीज, प्रेगनेंसी, सिफिलिस, कुछ तरह की एलर्जी, सिर या गर्दन की चोट, माइग्रेन सिरदर्द, कान की सर्जरी और लंबे समय तक बिस्तर पर आराम करने जैसे कारणों की वजह से भी पोजिशनल वर्टिगो हो सकता है।

वर्टिगो का इलाज है जरूरी | Vertigo Treatment is Essential

कई बार लोग पोजिशनल वर्टिगो अर्थात गर्दन मोड़ने की वजह से आने वाले चक्कर की बीमारी को गंभीर ना मानते हुए इसे नजरअंदाज करते है लेकिन ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। यही कारण है की समय रहते हुए वर्टिगो के इलाज पर कार्य शुरू कर देना चाहिए।

अगर आप इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है की  एशियन न्यूरो सेंटर से संपर्क जरूर करे।

डॉ नवीन तिवारी

परामर्श न्यूरोलॉजिस्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *