स्लिप डिस्क क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर

लम्बर रेडिकुलोपैथी, लक्षण, कारण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर
November 16, 2022
स्लिप डिस्क में सावधानियाँ | Precautions in Slip Disc in Hindi
November 28, 2022
Show all

स्लिप डिस्क क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज – एशियन न्यूरो सेंटर

स्लिप डिस्क क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज | What is Slip Disc in Hindi

स्लिप डिस्क क्या है? | What is Slip Disc?

स्लिप डिस्क को हर्निएटेड डिस्क (herniated disc) के नाम से भी जाना जाता है। रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है जो कई तरीकों से हमारी सहायता करती है |

हमारी रीढ़ की हड्डी में कुल 33 वेर्टेब्रे (vertebrae) होती है। इन्हें सहारा देने के लिए छोटी मुलायम डिस्क रहती हैं। ये डिस्क रबड़ की तरह होती हैं जो हमारी रीढ़ की हड्डी को झटकों से बचती है और उसे लचीला रखने में मदद करती हैं।

हर डिस्क दो तरह के होते हैं। एक अंदर जो नरम होता है और दूसरा बाहरी रिंग जो कठोर होती है। जब बाहरी रिंग कमज़ोर पड़ने लगती है तो अंदर के हिस्से को बाहर निकलने का रास्ता मिल जाता है। इसी स्थिति को स्लिप डिस्क कहते है।

इस तरह की परेशानी रीढ़ की हड्डी के किसी भी भाग में उत्पन्न हो सकती है। लेकिन आमतौर पर इसका प्रभाव पीठ के निचले हिस्से में देखने को मिलता है।

स्लिप डिस्क क्या है?, कारण, लक्षण, इलाज - एशियन न्यूरो सेंटर

स्लिप डिस्क के कारण | Causes of Slipped Disc

इसके कुछ आम कारण हैं:

  • बढ़ती उम्र
  • जीवनशैली
  • धूम्रपान
  • भरी सामान उठाना
  • मोटापा

ज्यादा वजन वाले सामान उठाने, गिरने, धक्का लगने, एकदम से कोई काम करने या फिर किसी तरह का व्यायाम करने से हमारी डिस्क पर दबाव पड़ सकता है। ऐसा होने पर स्लिप डिस्क की संभावना बढ़ सकती है।

स्लिप डिस्क के लक्षण | Symptoms of Slipped Disc

स्लिप्ड डिस्क के लक्षणों में शामिल हैं:

  • दर्द और सुन्नता |
  • आमतौर पर शरीर के एक तरफ दर्द जो आपकी बाहों या पैरों तक फैलता है |
  • दर्द जो रात में या कुछ काम करने से बढ़ जाता है |
  • दर्द जो खड़े होने या बैठने के बाद बढ़ जाता है कम |
  • ज़्यादा चलने पर दर्द |

स्लिप डिस्क का इलाज | Slip Disc Treatment

स्लिप्ड डिस्क का उपचार दवाओं से लेकर सर्जरी तक होता है। उपचार आमतौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी परेशानी का अनुभव कर रहे हैं और डिस्क कितनी दूर खिसक गई है।

ज़्यादातर लोग व्यायाम करके स्लिप डिस्क के दर्द से राहत पा सकते हैं। आपका डॉक्टर व्यायाम करने की सलाह दे सकता है जो आपके दर्द को कम करते हुए आपकी पीठ को मजबूत कर सकता है।

  • दवाएं: दर्द को काम करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ दवाएं खाने की सलाह डे सकते है|
  • सर्जरी: जिनकी स्थिति ज़्यादा गंभीर होती है उनको सर्जरी करवाने की सलाह दी जाती है |g

 

डॉ नवीन तिवारी

डायरेक्टर & कंसल्टिंग न्यूरोलोजिस्ट
एशियन न्यूरो सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *