साइटिका की पहचान क्या है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर

क्या बीपीपीवी का इलाज संभव है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
July 15, 2022
न्यूरोफिजिशियन कौन होते है? - डॉ. नवीन तिवारी - एशियन न्यूरो सेंटर
न्यूरोफिजिशियन कौन होते है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर
July 25, 2022
Show all

साइटिका की पहचान क्या है? – डॉ. नवीन तिवारी – एशियन न्यूरो सेंटर

साइटिका की पहचान क्या है

मानव शरीर में किसी न किसी तरह का दर्द होना आम बात है। यह एक ऐसी स्थिति है जो हमारे रोज़ के कामो में बाधा डाल सकती है। दर्द अलग अलग प्रकार का होता है जिसे सहने की क्षमता हर इंसान में होती है। लेकिन कुछ दिक्कते ऐसी होती है जो हमें बुरी तरह प्रभावित करती है।

साइटिका क्या है? | What is Sciatica?

तेज़ पैरों में होने वाले दर्द को साइटिका के नाम से जाना जाता है। साइटिका का दर्द साइटिक नर्व में जलन, दबाव या किसी अन्य कारण से होने लगता है। साइटिक नर्व हमारे शरीर की सबसे मोटी, लम्बी और बेहद ज़रूरी नर्व में से एक है जो कि कमर के निचले हिस्से से होती हुई कूल्हे के रास्ते दोनों पैरों में पहुचती है। साइटिका का दर्द बहुत तेज़ और कभी-कभी हल्का भी हो सकता है। आमतौर पर साइटिका का दर्द एक पैर में होता है, लेकिन यह मुमकिन है की इसका प्रभाव दोनों पैरों में पड़ सकता है।

साइटिका की पहचान क्या है? - डॉ. नवीन तिवारी - एशियन न्यूरो सेंटर

साइटिका की पहचान क्या है? | What is the identity of sciatica?

अब बात की जाए साइटिका की पहचान कि , ये आमतौर पर साईटिक नर्व के रास्ते में ही महसूस किए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा दर्द महसूस कर रहा है जो कि पीठ के निचले हिस्से से होते हुए कूल्हे के क्षेत्र में और निचले अंगों में हो रहा है, तो ये आमतौर पर साइटिका ही है।

  • कमर के निचले हिस्से में दर्द, साइटिका की पहचान हो सकता है।
  • अगर आप कोल्हू में दर्द महसूस कर रहे है तोह यह संभव है की आप साइटिका से प्रभावित है।
  • ऐसा तीव्र दर्द जो खड़े होने दिक्कत पैदा करे।
  • मूत्राशय और आंतों को नियंत्रित करने में असक्षम होना।
  • पेरो का सुन्न होना या कमज़ोरी महसूस होना।
  • किसी एक पैर में तेज़ दर्द महसूस होना।

सही समय पर विशेषज्ञ से उपचार कराने पर इस बीमरी को नियत्रित किया जा सकता है। संपर्क करें एशियन न्यूरो सेंटर से।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *